Arjun Kapoor-Malaika Arora Wedding Rumours: जानिए मलाइका अरोड़ा से शादी की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने पोस्ट में क्या कहा ?

Malaika- Arjun Marriage: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट करते हुए कई साल हो गए हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की अफवाहें भी कई बार सामने आई हैं और इस बार ये कपल शादी को लेकर ही चर्चा में बना हुआ है।

May 19, 2022 - 00:34
May 19, 2022 - 02:19
 0
Arjun Kapoor-Malaika Arora Wedding Rumours: जानिए मलाइका अरोड़ा से शादी की अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने पोस्ट में क्या कहा ?
Arjun Kapoor-Malaika Arora Wedding Rumours-Photo : Social Media

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर कई बार मीडिया ने इवेंट्स और पार्टीज में स्पॉट भी किया है। इस कपल को डेट करते हुए कई साल हो गए हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की अफवाहें भी कई बार सामने आई हैं और इस बार ये कपल शादी को लेकर ही चर्चा में बना हुआ है। शादी की अफवाहों के बीच अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी जारी की है।

मलाइका से शादी की खबरों के बीच अर्जुन ने लिखी एक पोस्ट

अर्जुन कपूर इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी शादी की अफवाहें चारों ओर सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में अब खुद अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी की है। अभिनेता ने लिखा, 'अच्छा लगा यह जानकर कि हर कोई मेरी लाइफ के बारे में मुझसे ज्यादा जानना चाहता है।'

इस साल के अंत में हो सकती है अर्जुन और मलाइका की शादी

सूत्रों के मुताबिक इस साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी ग्रैंड नहीं बल्कि काफी सिंपल होगी। इस शादी में दोनों एक्टर्स की फैमिली और खास दोस्त ही मौजूद रहेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अभी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

अर्जुन कपूर के बारे में आई कई खबरों के अनुसार अभी अर्जुन उनकी आने वाली फिल्म 'द लेडी किलर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं इसके अलावा दर्शकों को अर्जुन की 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'कुत्ते' जैसी फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि उनकी 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.