राफेल नडाल बने सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी, जानिए ग्रैंड स्लेम के प्रकारों के बारे में

स्पेन के टेनिस खिलाडी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में डेनिल मेदवेदेव को हराकर अपने करियर का 21वां पुरुष एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीता।

January 31, 2022 - 18:24
January 31, 2022 - 18:42
 0
राफेल नडाल बने सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी, जानिए ग्रैंड स्लेम के प्रकारों के बारे में
राफेल नडाल बने सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी- फोटो: gettyimages

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को एकल पुरूष वर्ग में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का खिताब अपने नाम किया है। वहीं महिला एकल वर्ग में ऐश्ले बार्टी ने यह खिताब जीतकर ऑस्ट्रेलिया को 44 साल बाद जीत दिलाई है।

स्पेन के टेनिस खिलाडी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में डेनिल मेदवेदेव को हराकर अपने करियर का 21वां पुरुष एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। 5 घंटे 24 मिनट चले फाइनल मुकाबले को नडाल ने 6-2, 7-6, 6-4,6-4,7-5 से अपने नाम किया। इसी के साथ राफेल नडाल पहले 21 ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 
बता दें कि टेनिस के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर और जोकोविच अब तक बीस-बीस ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चूके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और रोजर फ़ेडरर के नाम समान रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब थे। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत के साथ ही नडाल चारों ग्रैंडस्लैम खिताब कम से कम दो बार जीतने वाले टेनिस इतिहास के चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। राफेल नडाल ने अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब 2009 में जीता था।

44 साल बाद ऐश्ले बार्टी ने खत्म किया आस्ट्रेलिया का इंतजार

ऐश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में शनिवार को अमेरिका की डेनियल कोलिन्स को 6-3, 7-6 से हराकर ऑस्ट्रेलिया का महिला एकल खिताब का 44 साल का इंतजार खत्म कियाा। बता दें कि ऐश्ले बार्टी का यह तीसरा ग्रैंड( स्लैम खिताब है। ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले वह विंबलडन और फ्रेंच ओपन जीत चुकी है। उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है। एश्ले बार्टी 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले क्रिस ओनील ने आखिरी बार यह खिताब जीता था। 

ग्रैंड स्लैम और इसका इतिहास क्या है?

ग्रैंड स्लैम विश्व स्तर पर सर्वाधिक महत्वपूर्ण टेनिस प्रतियोगिताएं हैं। एक साल में चार ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताएं होती हैं, ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन तथा यूएस ओपन जो इसी क्रम में खेली जाती हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन दोनों हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं, जबकि फ्रेंच ओपन मिट्टी पर खेला जाता है और विंबलडन घास पर खेला जाता है।

टेनिस ओपन युग की शुरुआत 1968 में हुई थी। ग्रैंड स्लैम में सबसे पहला विंबलडन साल 1877 में शुरू हुआ, उसके बाद 1881 में यूएस ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हुआ। अपवाद के रूप में पहले और दूसरे विश्व युद्धों तथा 1986 में ऑस्ट्रेलियन ओपन को छोड़कर 1905 में शुरुआत से आज तक जारी सभी चारों ग्रैंड स्लैम प्रति वर्ष खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम है (जनवरी), इसके बाद फ्रेंच ओपन (मई-जून), विंबलडन (जून-जुलाई) और यूएस ओपन (अगस्त-सितम्बर) होते हैं  टूर्नामेंट के मध्य अत्यंत कम अंतराल को ध्यान में रखते हुए, विंबलडन (घास पर) तथा फ्रेंच ओपन (मिट्टी पर) दोनों टूर्नामेंट लगातार जीतना एक बड़ी उपलब्धि होती है।

कैलेंडर ग्रैंड स्लैम क्या होता है?
टेनिस में कैलेंडर ग्रैंड स्लैम एक ही कैलेंडर वर्ष में एक विधा (सिंगल्स/डबल्स/मिक्स्ड डबल्स) में सभी 4 प्रमुख चैंपियनशिप (ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन) जीतने की उपलब्धि है। 5 सिंगल्स खिलाड़ियों ने कैलेंडर ग्रैंड स्लैम हासिल किया है। ये हैं डॉन बज (1938), मॉरीन कोनोली (1953), रॉड लेवर (1962, 1969), मार्गरेट कोर्ट (1970) और स्टेफी ग्राफ (1988)।

करियर ग्रैंड स्लैम क्या होता है?

जब खिलाडी अपने करियर में चारों ग्रैंड स्लैम जीतता है, चाहे वह लगातार न भी हो, एक ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ कहलाता है। आंद्रे अगासी ( अमेरिका ), राफेल नडाल ( स्पेन) व अन्य कुछ खिलाड़ी करियर ग्रैंड स्लैम हासिल कर चूके हैं।

गोल्डन ग्रैंड स्लैम क्या होता है?

जब कोई खिलाड़ी अपने करियर के दौरान सभी चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट और ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतता है, तब कहा जाता है कि उसने एक करियर गोल्डन स्लैम हासिल किया है। (फ्रेंच ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन चैंपियनशिप, यूएस ओपन + ओलंपिक मैडल)।
आंद्रे अगासी, राफेल नडाल, टोड वुडब्रिज,  मार्क वुडफोर्ड,  सेरेना विलियम, वीनस विलियम्स,जीजी फर्नांडीज़ और डेनियल नेस्टर ने गोल्डन ग्रैंड स्लैम हासिल किया है।

सबसे ज्यादा बार ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी

अपनें टेनिस करियर के 17 साल में राफेल नडाल ने 21 ग्रैंड स्लैम जीतकर इतिहास रच दिया। हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन जितने के बाद वह सबसे ज्यादा स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले भारतीय

महेश भूपति, पूरा नाम महेश श्रीनिवास भूपति, (जन्म 7 जून, 1974, चेन्नई, भारत), भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं, जो खेल के इतिहास में सबसे प्रमुख युगल खिलाड़ियों में से एक थे। साल 1997 फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल स्पर्धा में अपनी जीत के साथ, वह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए थे।

ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला

इंडिया की नंबर वन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने करियर में अब तक 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं, बता दें कि ये सभी ग्रैंड स्लैम उन्होंने डबल्स श्रेणी में जीते हैं। सानिया ने डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विंबलडन और यूएस ओपन वहीं, मिक्स्ड डबल्स में उन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीता।

सबसे कम उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी

स्विस ऐस मार्टिना हिंगिस इतिहास में सबसे कम उम्र की ग्रैंड स्लैम चैंपियन है, जबकि यूएसए के माइकल चांग टेनिस मेजर जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। बता दें कि 18 साल और 302 दिनों की उम्र में एम्मा राडुकानु ने यूएस ओपन 2021 का महिला एकल खिताब जीता और टेनिस मेजर जीतने वाली नवीनतम युवा खिलाड़ी बन गईं।