चार चीजें जो शरीर से कर देंगी ओमेगा 3 की कमी को पूरी तरह दूर

मनुष्य के शरीर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनकी कमी के कारण शरीर को बहुत गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

September 30, 2021 - 15:42
December 10, 2021 - 09:29
 0
चार चीजें जो शरीर से कर देंगी ओमेगा 3 की कमी को पूरी तरह दूर
Omega 3

 मनुष्य के शरीर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनकी कमी के कारण शरीर को बहुत गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर शरीर में मात्र पानी की कमी से ही मानव शरीर को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं खून की कमी व अन्य विटामिन, मिनेरल्स की कमी शरीर को गहरा नुकसान पहुँचा देते हैं।  
ओमेगा 3 की बात करे तो इसकी कमी का शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसका सीधा प्रभाव हमारी नींद पर पड़ता है व हम ठीक से चीजों पर फोकस भी नहीं कर पाते। इन्हीं चीजों के कारण शरीर में कमजोरी आ जाती है और मनुष्य असहज महसूस करता है। परंतु ओमेगा 3 की कमी हम दूर भी कर सकते है।

आइए जानते है किन चीजों के सेवन से हम अपने शरीर को इसके दुष्प्रभाव से दूर रख सकते है:

• अखरोट 
अखरोट ओमेगा-3 लेने का सबसे अच्छा और बेहतरीन स्त्रोत है। ये हमारे दिमाग को दुरुस्त करने में विशेष भूमिका निभाता है, जिससे हमारी सेहत ठीक रहती है। इसके लिए आपको अखरोट को पानी में भिगोकर इनका सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी ज्यादा और अच्छा फायदा मिल सकता है।  

• बादाम
बादाम खाने से दिमाग तो तेज होता ही है इसके साथ ही शरीर को भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 भी मिलता है, क्योंकि इसके अंदर ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। रात में बादाम को पानी में 4-5 घंटे भिगोकर रखें और फिर सुबह में इसके छिलके उतारकर इनका सेवन करें। ऐसा करने से आपको भरपूर फायदा मिल जाता है।

• लहसुन
भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन हम यह नहीं भूल सकते कि ये हमारी पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में, शरीर को दुरुस्त बनाए रखने में भी करता है | इसलिए आप अपने खाने में लहसुन का उपयोग कर इसका फायदा ले सकते है |

• किशमिश
आप ये बात तो जानते ही होंगे कि किशमिश सूखे हुए अंगूर होते हैं, जिनमें विटामिन, जिंक, आयरन और कैल्शियम व अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में यह हमें खून की कमी और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता हैं। इन्हें पानी में रात को भिगोकर रख दें और सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े:अच्छी नींद के साथ चाहिए थकान और तनाव से छुटकारे के लिए अपनाएं यह उपाय

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.