ओलंपिक में प्रदार्शनिक खेलों (डेमन्स्ट्रेशन स्पोर्ट्स) का इतिहास और महत्व

कुछ खेल ऐसे होते हैं जिन्हें ओलंपिक में केवल प्रमोट करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इन खेलों को प्रदार्शनिक खेल (डेमन्स्ट्रेशन स्पोर्ट्स) के नाम से जाना जाता है। यह खेल दूसरे खेलों की तरह ही ओलंपिक का भाग होते हैं। इनका आयोजन भी ओलंपिक में अन्य खेलों की तरह ही उसी जगह और उसी समय पर किया जाता है।

July 22, 2021 - 18:28
December 9, 2021 - 10:05
 0
ओलंपिक में प्रदार्शनिक खेलों (डेमन्स्ट्रेशन स्पोर्ट्स) का इतिहास और महत्व

ओलंपिक में प्रदार्शनिक खेलों (डेमन्स्ट्रेशन स्पोर्ट्स) का इतिहास और महत्व

इस बार कौन से खेल को किया गया है शामिल और उनका भारत से संबंध

2020 में आयोजित किए जाने वाले टोक्यो ओलंपिक विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते अब 2021 में आयोजित किए जा रहे हैं। इन खेलों का शुभारंभ 23 जुलाई 2021 को जापान के टोक्यो में होगा। कई अड़चनों के बाद विश्व के सबसे बड़ा खेल महोत्सव दोबारा आयोजित होने जा रहा है। यूं तो ओलंपिक में कई तरह के खेल शामिल हैं लेकिन कुछ खेल ऐसे होते हैं जिन्हें ओलंपिक में केवल प्रमोट करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इन खेलों को प्रदार्शनिक खेल (डेमन्स्ट्रेशन स्पोर्ट्स) के नाम से जाना जाता है। यह खेल दूसरे खेलों की तरह ही ओलंपिक का भाग होते हैं। इनका आयोजन भी ओलंपिक में अन्य खेलों की तरह ही उसी जगह और उसी समय पर किया जाता है।

प्रदार्शनिक खेल 1912 तक “आधिकारिक” तौर पर शुरू नहीं किए गए थे। हालांकि इस प्रकार के खेल ओलंपिक में पहले से आयोजित होते आ रहे हैं, इन खेलों को दूसरे खेलों के साथ ही आयोजित किया जाता था। 1912 के बाद इन खेलों को प्रदार्शनिक खेलों के रूप में जाना गया। यह खेल 1996 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा निलंबित कर दिए गए थे। इसके पीछे समिति ने यह तर्क दिया था कि अन्य खेलों के साथ इन खेलों का आयोजन एक बोझ-सा लगता है साथ ही खेलों को संचालित करने में भी काफी दिक्कतें आती हैं। लेकिन 2008 के बीजिंग ओलंपिक्स में इन खेलों को दोबारा शुरू किया गया। भले ही यह खेल अन्य खेलों के साथ और उसी समय पर आयोजित करवाए जाते हो लेकिन प्रदार्शनिक खेल पदक के पात्र नहीं होते।

2020 टोक्यो ओलंपिक में मेजबान देश जापान ने 6 ऐसे खेलों को शामिल किया है। यह खेल पहली बार ओलंपिक में शामिल किए जा रहे हैं। शामिल किए गए खेलों को प्रदार्शनिक खेलों की श्रेणी में रखा गया है। यह खेल हैं, बेसबाल/सॉफ्टबॉल, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग। इन खेलों को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2016 में जापान के आग्रह पर जोड़ा था।

आइए जानते हैं कि यह खेल क्या हैं और भारत का इनसे कैसा संबंध है..

बेसबॉल

1. बेसबॉल/सॉफ्टबॉल:- बेसबॉल को आखिरी बार 2008 बीजिंग ओलंपिक में शामिल किया गया था। तब के बाद यह इस बार के ओलंपिक में इसे शामिल किया गया है। बेसबॉल मूलतः पुरुषों के लिए होता है जबकि सॉफ्टबॉल महिलाओं के लिए होता है। यह दोनों अमेरिका, जापान और एशियाई देशों में काफी लोकप्रिय हैं। समय-समय पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इन खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती है। सॉफ्टबॉल में तो भारत की महिला टीम ने भी कई बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है। बेसबॉल और सॉफ्बॉल दोनों ही खेल भारत में खेले जाते हैं पर क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों की तरह यह उतने लोकप्रिय नहीं हैं। दोनों ही खेलों को भारत सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता मिली हुई है। भारत में इन खेलों की नेशनल और स्टेट चैम्पियनशिप भी कराई जाती है। भारत में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा स्कूल नेशनल भी आयोजित कराए जाते रहे हैं।

सर्फिंग

2. सर्फिंग:- यह खेल पहली बार ओलंपिक में जोड़ा गया है। यह पानी में खेला जाता है। इस खेल को जापान की प्रशांत तट रेखा पर खेला जाएगा। जिसमें समुद्र की लहरों की दिशा में संतुलन बनाना होता है। सर्फिंग में कुल 20 महिला और 20 पुरुष अलग-अलग देशों से भाग लेंगे और अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील जैसे देश आपस में भिड़ेंगे। यह खेल भारत में उतना लोकप्रिय नहीं है। भारत में यह खेल सर्फिंग फेडरैशन ऑफ इंडिया संचालित करता है। इसके तहत कई स्कूल हैं जो इस खेल के लिए लोगों को प्रशिक्षित करते हैं। भारत की ओर से इस खेल में कोई भाग नहीं ले रहा।

Skateboarding

3. स्केटबोर्डिंग:- यह खेल भी टोक्यो ओलंपिक में पहली बार शामिल किया जा रहा है। यह खेल स्ट्रीट स्पोर्ट के तौर पर जापान समेत कई देशों में लोकप्रिय है। इस खेल में महिला और पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं। यह खेल स्ट्रीट और पार्क, दो तरह से आयोजित कराया जाएगा। इस खेल में रफ्तार और गतिशीलता बहुत अहम है और यह खेल युवाओं में काफी लोकप्रिय है। भारत में यह खेल उतना विकसित नहीं है। हाल ही में इस खेल पर एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई है। इस खेल के ओलंपिक में जुड़ने के बाद भारत में बैंगलुरु की अतिता वर्गिस नई पीढ़ी के बच्चों को इस खेल के लिए तैयार कर रही हैं। इस खेल को लेकर भारत में भारी इंफ्रास्ट्रक्चर और जागरूकता की कमी है। अतिता इस खेल को सीखने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण देती हैं और कार्यशालाएं भी आयोजित करती हैं। इस बार के ओलंपिक में स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता में भारत की तरफ से कोई प्रतिनिधि नहीं है।

कराटे

4. कराटे:- कराटे एक प्रकार का मार्शल आर्ट फॉर्म है जो विश्व के कई देशों में खेला जाता है। ओलंपिक में इस खेल को पहली बार शामिल किया गया है। जापान के साथ-साथ यह खेल भारत में भी काफी लोकप्रिय है। टोक्यो ओलंपिक में यह खेल महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग किलो भार में आयोजित कराया जा रहा है। भारत में यह खेल आत्मरक्षा के तौर पर ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया इसको संचालित करती है। भारत में, समय-समय पर, इस खेल की राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने भी इसे मान्यता दी हुई है। कराटे में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की टीम प्रतिनिधित्व करती रही है। इस ओलंपिक में कराटे में भारत का कोई खिलाड़ी भाग नहीं लेगा।

स्पोर्ट क्लाइंबिंग

5. स्पोर्ट क्लाइम्बिंग:- यह खेल भी टोक्यो ओलंपिक में पहली बार जोड़ा जा रहा है। इस खेल में खिलाड़ियों को दीवार पर अपने हाथ और पैरों की मदद से समय सीमा के अंदर चढ़ना होता है। यह खेल भी महिला और पुरुष दोनों के लिए है। भारत में यह खेल इतना विकसित नहीं है। हालांकि इस खेल में भारत के पास कुछ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं लेकिन वे इस वर्ष होने वाले ओलंपिक में भाग नहीं लेंगे। इन खिलाड़ियों के नाम भरत.पी.कामथ और शेरया नांकन है। भारत में इंडियन माउंटेनरिंग फाउंडेशन इसका संचालन करती है। भारत के अलावा कई देशों में यह खेल काफी लोकप्रिय है।

यह खेल कुछ लोकप्रिय खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शामिल किए जाते हैं। ओलंपिक समिति नियमानुसार मेजबान देश को अपनी पसंद के 6 खेलों को शामिल करने की अनुमति देती है। आमतौर पर मेजबान देश अपने देश के या विश्व में लोकप्रिय खेलों को शामिल करता है जो दूसरे बड़े खेलों के स्तर पर नहीं खेले जाते।

rythem.kumar27 Media Enthusiast || IIMCian || Politics || Sports || Art & Culture || Cinema || शहर में एक गांव का लड़का || IG & SC-rythem.sports27 || Old Skool!