जी- टीवी के धारावाहिक जोधा अकबर में सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली मनीषा यादव का हुआ निधन

जी टीवी के धारावाहिक जोधा अकबर में बेगम का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव का पिछले दिनों 1 अक्टूबर को निधन हो गया था।

Oct 3, 2021 - 16:03
December 10, 2021 - 10:13
 0
जी- टीवी के धारावाहिक जोधा अकबर में सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली मनीषा यादव का हुआ निधन
Image Source -wikipedia

जी टीवी के धारावाहिक जोधा अकबर में बेगम का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव का पिछले दिनों 1 अक्टूबर को निधन हो गया। मनीषा यादव के निधन का कारण अभी पता चल पाया है। सूत्रों का कहना है कि मनीषा की मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है।

जोधा अकबर में उनकी को-स्टार रही परिधि शर्मा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘यह खबर दिल दहलाने वाली है, RIP मनीषा यादव।‘

परिधि शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे शौक के ऑफ एयर हो जाने के बाद हम दोनों एक दूसरे के संपर्क में तो नहीं थे। परंतु हम लोगों का मुगल नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें  सभी एक्ट्रेस शामिल हैं जो जोधा अकबर में बेगम बनी थी। कल इसी ग्रुप के माध्यम से मुझे खबर मिली और मैं शॉक्ड रह गई।

मनीषा यादव ने बीते दिनों जुलाई में अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था, उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल से जन्मदिन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे। तुम मेरे जीवन में कठिन समय के दौरान एक रोशनी की तरह रहे हो। मैं तुम्हारी मम्मा होने पर धन्य महसूस करती हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।‘ वहीं इसके साथ मनीषा यादव ने जन्मदिन की कुछ और तस्वीरें ट्विटर के माध्यम से शेयर की थी।

यह भी पढ़े:रणबीर के 39 वें जन्मदिन से ठीक पहले जोधपुर पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.