कर्नाटका में कोरोना वायरस के वेरिएंट AY.4.2 के मिले तीन और नए मामले

कोरोना वायरस के वेरिएंट AY.4.2 के और तीन नए मामले बैंगलोर में देखने को मिले, मामलों की कुल संख्या हुई सात।

Oct 27, 2021 - 19:38
December 10, 2021 - 12:15
 0
कर्नाटका में कोरोना वायरस के वेरिएंट AY.4.2 के मिले तीन और नए मामले
Image Source: livemint.com

कर्नाटका की राजधानी बैंगलोर में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट AY.4.2  के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं।  बीते दिन इस वेरिएंट के तीन और नए मामले सामने निकल कर आए हैं जिसके बाद, राज्य में इसकी कुल संख्या सात हो गई है। यह वेरिएंट भारत समेत बाकी देशों में भी काफी तेजी से फैल रहा है। सरकार इसके तेजी से बढ़ते संक्रमण के चलते कई नए प्रतिबंध लगा सकती है। 

कर्नाटका के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त डॉक्टर रणदीप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, "राज्य में (AY.4.2 वेरिएंट के) मामलों की संख्या सात हो गई है। तीन मामले बेंगलुरु से जबकि चार राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामने आए।'' साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, राज्य में कोविड- 19 के मामले नियंत्रण में हैं। सरकार आने वाले समय में विदेश से आने वाले सभी लोगों के लिए आगमन से 72 घंटे पहले की कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य करने जा रही हैं। उन्होंने विस्तार से समझाया कि, "जांच रिपोर्ट को एयर सुविधा नामक ऐप पर अपलोड करना होगा। इसके अतिरिक्त में रहने जैसी कोई पाबंदियां नहीं होंगी।''

आपकी जानकारी के लिए बता दें, केंद्रीय और राज्य सरकार इस वेरिएंट से निपटने के लिए काफी सजग हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो, भविष्य में सरकार स्तिथि को नियंत्रण में रखने के लिए कई कड़े इंतजाम कर सकती है। खैर, अभी तक इस वेरिएंट से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अधिक तबियत बिगड़ने के कारण एक-दो रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली है।