उत्तर कोरिया में छाया खाद्य संकट, किम जोंग बोले कम खाएँ
इस समय उत्तर कोरिया पूर्ण रूप से खाद्य संकट से घिरा हुआ है, यह स्थिति 2025 तक रह सकती है। इसी संकट के चलते किम जोंग ने अपने देशवासियों को कम खाने की सलाह दी है और कहा है कि ऐसा वह 2025 तक करें ताकि उत्तर कोरिया इस खाद्य संकट से बच सके।

इस समय उत्तर कोरिया पूर्ण रूप से खाद्य संकट से घिरा हुआ है, यह स्थिति 2025 तक रह सकती है। इसी संकट के चलते किम जोंग ने अपने देशवासियों को कम खानेकी सलाह दी है। और कहा है कि ऐसा वह 2025 तक करें ताकि उत्तर कोरिया इस खाद्य संकट से बच सके। उत्तर कोरिया के निवासियों का कहना है कि 2025 तक इस प्रकार कम भोजन ग्रहण करना स्वयं को भूखमरी में डालने जैसा है।
पिछले कई समय से उत्तर कोरिया में खाद्य संकट छाया हुआ है जिस कारण से खाद्य की सही से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उत्तर कोरिया के निवासियों की संख्या के मुकाबले में खाद्य की सप्लाई बहुत ही कम है। खाद्य की कम सप्लाई के कारण यहाँ खाने-पीने की वस्तुओं के दाम आसमान से भी ऊँचे हो रहे हैं। इस खाद्य संकट का कारण कृषि क्षेत्र में अनाज की कम उपज है। कृषि क्षेत्र में अनाज आपूर्ति को लेकर कुछ योजना चलाई गई थी किंतु यह योजना विफल रही जिससे खाद्य संकट गहरा गया है।
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुमान के अनुसार इस वर्ष उत्तर कोरिया में तकरीबन 860,000 टन भोजन की कमी है।
खाद्य संकट 2025 तक रह सकता है!
खाद्य संकट की मार ने उत्तर कोरिया को हिला कर रख दिया है। इसके कारण किम जोंग उन ने अपने देशवासियों से यह तक कह दिया है कि आप भोजन कम खाएँ। उत्तर कोरिया में खाद्य संकट को कोरोना ने तथा पिछले वर्ष आई कोरिया में आंधी ने और बढ़ाया है। वहीं इसके अलावा कुछ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध भी हैं जो उत्तर कोरिया पर लगे हैं।
किम जोंग द्वारा यह बात स्वीकारी जा चुकी है कि उनका देश इस समय बुरी हालत में है। हाल ही में दो हफ्ते पहले हुई एक निगरानी इकाई की बैठक में जोंग उन ने कहा था कि यह खाद्य आपात स्थिति 2025 तक बनी रह सकती है।
चीन के आधिकारिक सीमा शुल्क के आंकड़ों के अनुसार उत्तर कोरिया अपने भोजन, ईंधन और उर्वरकों के लिए चीन पर निर्भर रहता है । किंतु अब यह आयात 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर से गिरकर 50 करोड़ डॉलर हो गया है। उत्तर कोरिया के खाद्य आपूर्ति का एक स्रोत चीन है किंतु उत्तर कोरिया ने कोरोना के कारण जनवरी 2020 में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के तौर पर चीन से लगी कोरिया की सीमा को बंद करने का फैसला किया था।
इससे पहले भी झेला है उत्तर कोरिया ने खाद्य संकट:
इस बार की स्थिति को देखकर उत्तर कोरिया में आई 1990 में छाई भूखमरी के दृश्य जिंदा हो रहें है इस अकाल में लगभग 30 लाख उत्तर कोरिया निवासियों ने अपने जीवन से हाथ धोया था।