तेल जो आपके बालों को घना और लंबा रखने में कर सकते हैं आपकी मदद, जानिए कौन-से तेल हैं सबसे ज्यादा लाभकारी

क्या आप जानते हैं कि बालों की समस्याओं का निवारण तेल है, जो उन्हें उपयुक्त पोषण देकर लम्बा, घना और मजबूत बनाता है। हम आपको ऐसे ही तेलों की जानकारी दे रहें हैं जो आपके बालों की वृद्धि में सहायक हो सकते हैं।

Oct 3, 2021 - 16:39
December 10, 2021 - 10:15
 0
तेल जो आपके बालों को घना और लंबा रखने में कर सकते हैं आपकी मदद, जानिए कौन-से तेल हैं सबसे ज्यादा लाभकारी
Image Source -femina

आज-कल तनाव, प्रदूषण का बालों पर बहुत असर पड़ता है जिस कारण से बालों का झड़ना आम बात हो गई है। लेकिन हर कोई अपने बालों को लम्बा और घना रखना चाहता है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ तेलों के नाम जो आपके बालों को लम्बा और घना कर सकते हैं। 

विशेषज्ञों का कहना है कि बालों की अच्छी सेहत तथा बालों को मजबूत बनाने के लिए तेल आवश्यक है। तेल आपके बालों की ग्रोथ में सहायक होते हैं जो उन्हें मजबूती के साथ-साथ झड़ने से बचाते हैं और घना व लम्बा बनाते हैं। रोजाना बालों में तेल लगाने से डैंड्रफ, रूखापन तथा बाल टूटने और झड़ने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए बालों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना तेल लगाना चाहिए। तेल बालों को पोषण देने का एक माध्यम है जिससे बाल घने और लम्बे होते हैं। तेल की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।

1) नारियल का तेल :-  रोजाना नारियल तेल लगाना और उससे मालिश करने से बालों को पोषण मिलता है। पोषण मिलने पर बाल लम्बे - घने और मजबूत होते हैं। आयुर्वेद में भी नारियल तेल के बारे में बात की गई है।

2) बादाम का तेल: बादाम का तेल भी बालों को फायदा पहुँचाता है। इसमें उपस्थित मिनरल्स, कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट बालों को पोषण देते हैं जिससे उनकी लम्बाई में वृद्धि होती है। 

3) अरंडी का तेल: यह बालों को लम्बा और घना बनाता है। बालों को लम्बा और घना बनाने के लिए यह सबसे कारगर उपाय है। इसका नियमित उपयोग बालों को तेजी से लम्बा करता है। यह थोड़ा थिक होता है जिस कारण से इसे किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर लगाना सही रहता है। 

4)  जैतून का तेल : यह तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इसको लगाने से बालों के झड़ने की समस्या, ज्यादा टूटने की समस्या और सर में खुजली को यह कम करने में सहायक होता है। यह तेल भी बालों की वृद्धि में सहायक है। 

जिस प्रकार मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए आहार की आवश्यकता होती है उसी प्रकार बालों के लिए भी तेल उनके आहार के रूप में कार्य करता है। तेल उन्हें पोषणयुक्त करता है। इसलिए यदि आप अपने बालों को लम्बा, घना और मजबूत बनाना चाहते हैं तो उन्हें तेल का पोषण जरूर दें।

यह भी पढ़े:Health Benefits of Coffee: जाने क्या हैं कॉफी के फायदे और नुकसान

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.