Titu Ambani Full Movie : फिल्म से टीवी कलाकार दीपिका सिंह करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म 'टीटू अंबानी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Titu Ambani Full Movie Download: फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 33 सेकंड का है। फिल्म की कहानी मिडिल क्लास लवर्स मौसमी और टीटू के आसपास घूमती नजर आ रही है। जहां मौसमी एक ओर अपनी लाइफ अपनी शर्तो पर जीने वाली, स्वाभिमानी लड़की है, जो अपने परिवार में इकलौती लड़की है और अपने माता - पिता की जिम्मेदारी निभाने में विश्वास रखती है।

June 17, 2022 - 12:18
June 17, 2022 - 07:14
 0
Titu Ambani Full Movie : फिल्म से टीवी कलाकार दीपिका सिंह करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म 'टीटू अंबानी' का ट्रेलर हुआ रिलीज
Titu Ambani Full Movie

टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’  से हर घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली जानी मानी टीवी कलाकार दीपिका सिंह (Deepika singh ) अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म एक कॉमेडी एंटरटेनर ‘ टीटू अंबानी’ (Titu Ambani) है, जिसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, हाल ही में रिलीज हुए इस ट्रेलर को लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

फ़िल्म का ट्रेलर 

फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 33 सेकंड का है। फिल्म की कहानी मिडिल क्लास लवर्स मौसमी और टीटू के आसपास घूमती नजर आ रही है। जहां मौसमी एक ओर अपनी लाइफ अपनी शर्तो पर जीने वाली, स्वाभिमानी लड़की है, जो अपने परिवार में इकलौती लड़की है और अपने माता - पिता की जिम्मेदारी निभाने में विश्वास रखती है। वहीं दूसरी ओर टीटू है जो अपने सपनों को किसी भी तरह हासिल करने  के लिए छोटे रास्ते को ढूंढता है, जिसके चलते वह कर्ज में डूब जाता है। कहानी में टर्निंग प्वाइंट दोनो की शादी के बाद आता है, जब एक गंभीर सामाजिक सवाल उठता कि - आखिर क्यों लड़कियां शादी के बाद अपने माता - पिता की जिम्मेदारी नही उठा सकती? क्यों शादी के बाद लड़कियां अपने ही माता - पिता के लिए मेहमान बन जाती हैं। ट्रेलर में किरदारों की जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ मजेदार मिडिल क्लास खींचतान लोगों को खूब एंटरटेन करने वाली है। 

कास्ट एंड क्रू 

फिल्म में टीवी कलाकार दीपिका सिंह और ऐक्टर तुषार पांडे मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में रघुबीर पांडे, वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर, प्रीतम जैसवाल और बिजेंद्र कला जैसे कलाकार भी नजर आने वाले है। वहीं फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो फिल्म को डायरेक्टर रोहित राज गोयल ने डायरेक्ट किया है और फिल्म को महेंद्र वी. देथा और दिनेश कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

इस दिन होगी रिलीज

मिडिल क्लास फैमिली की मजेदार खींचतान और एक गंभीर सोशल मैसेज देती यह फिल्म सिनेमाघरों में 8 जुलाई को रिलीज़ होगी।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.