मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर की गई विवादित दिप्पणी के आरोप में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

August 24, 2021 - 19:18
December 9, 2021 - 10:37
 0
मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर की गई विवादित दिप्पणी के आरोप में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर की गई टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे अलग-थलग पड़ते दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने नारायण राणे की टिप्पणी का समर्थन करने से इंकार करते हुए कहा कि “हम केंद्रीय मंत्री नारायण राणे द्वारा मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी का समर्थन नहीं करते।"

क्या कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने :

हालांकि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने नारायण राणे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को गिरफ़्तार करना यह महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार हो रहा है। यह सत्ता का दुरुपयोग है। हम इसे सहन नहीं करेंगे।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि हर सांसद का कुछ अधिकार होता है उन अधिकारों का हनन हुआ है। लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को इस मामले में हमारे सभी सांसद याचिका सौपेंगे।

ANI से महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है की मैं नारायण राणे की बात का समर्थन नही करता, लेकिन जिस तरह महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री के बारे मे विवादित बात कहने से नारायण राणे को गिरफ्तार किया गया है, क्या उसी तरह शिवसेना अपने नेताओं को गिरफ्तार करेगी जिन्होंने कुछ दिन पहले राज्यपाल के बारे मे विवादित कहा था।

क्या कहा था नारायण राणे ने:

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को रायगढ़ जिले में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को आजादी का साल नहीं पता। अपने भाषण के दौरान आजादी के वर्ष जानने के लिए उन्हें अपने सहयोगियों की ओर झुकना पड़ा। मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार तमाचा मार देता।

Zahid Jagirdar freelance journalist and Human Rights Activist | Founder publikposts.com | Youtuber