World ocean Day: क्यों मनाया जाता है महासागर दिवस? जानिए क्या है इस बार की थीम

World Ocean Day:विश्व महासागर दिवस मनाने की शुरूआत साल 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में एक ग्लोबल फोरम के आयोजन के दौरान हुई थी। इसमें ही 8 जून को वैश्विक स्तर पर महासागर दिवस मनाने का प्रस्ताव लाया गया था।

June 9, 2022 - 02:53
June 9, 2022 - 04:59
 0
World ocean Day: क्यों मनाया जाता है महासागर दिवस? जानिए क्या है इस बार की थीम
World Ocean Day

ब्लू प्लैनेट( नीला ग्रह) जिसे हम पृथ्वी के नाम से जानते हैं, जिसका 70 प्रतिशत हिस्सा केवल समुद्र है, आज 8 जून को पूरी दुनिया में विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता है। समुद्र में कुछ ऐसी प्रजातियां रहती हैं जिनकी खोज आज तक नही हो पाई और उनके संरक्षण और मानव का प्रकृति से संबंध स्थापित करने के लिए हर साल 8 जून को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाता है। गौर करने वाली बात है संयुक्त राष्ट्र का यह भी कहना है कि महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना जाता है। जीवन का एक अभिन्न अंग होने के साथ-साथ कई अन्य प्रमुख श्रोत जैसे भोजन और दवा का उपभोग यही से होता है।

कैसे हुई विश्व महासागर दिवस मनाने की शुरूआत

विश्व महासागर दिवस मनाने की शुरूआत साल 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में एक ग्लोबल फोरम के आयोजन के दौरान हुई थी। इसमें ही 8 जून को वैश्विक स्तर पर महासागर दिवस मनाने का प्रस्ताव लाया गया। वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प लिया और इस दिवस को 'विश्व महासागर दिवस' नामित किया गया।

क्या था मूल उद्देश्य

विश्व महासागर दिवस को मनाने का प्रमुख कारण लोगों को महासागर से होने वाले लाभों से अवगत करना है और समुद्री जीवों का संरक्षण करना एवम मनुष्यों के क्रियाकलापों से नष्ट होने वाली समुद्री दुनिया के प्रति जागरूकता अभियान से यह बताना कि समुद्र मनुष्य जीवन के लिए समुद्र कितना आवश्यक है और इस कारण संयुक्त राष्ट्र ने समुद्रों की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने को वचनबद्ध है।

विश्व महासागर दिवस 2022 की थीम

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र हर विशेष दिवस पर एक विशेष थीम रखता है। इस साल 2022 विश्व महासागर दिवस की थीम है ‘पुनरुद्धार – महासागरों के लिए संयुक्त कार्य’ ‘Revitalization: Collective Action for the Ocean’ इस थीम के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी कि समुद्र की उपयोगिता मानव जीवन के लिए कितनी आवश्यक है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.