टोक्यो में तिरंगा फहराने जा रहा सबसे बड़ा दल

टोक्यो ओलंपिक में 42 खेल मैदानों पर रिकॉर्ड 33 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के 339 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। 23 जुलाई से शुरू होने वाली ये प्रतियोगिता अपने 16वें दिन यानी 8 अगस्त को समाप्त होगी।

July 22, 2021 - 17:16
December 9, 2021 - 10:04
 0
टोक्यो में तिरंगा फहराने जा  रहा सबसे बड़ा दल
Olympic games list

2020 में होने वाले ग्रीष्म ओलंपिक खेलों को कोरोना की वजह से इस साल 2021 में आयोजित किया जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक, ओलंपिक का 32 वां संस्करण होगा।

टोक्यो ओलंपिक में 42 खेल मैदानों पर रिकॉर्ड 33 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के 339 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। 23 जुलाई से शुरू होने वाली ये प्रतियोगिता अपने 16वें दिन यानी 8 अगस्त को समाप्त होगी।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के काउंटडाउन की शुरुआत हो चुकी है। खेलों के इस महाकुंभ में अपना जलवा बिखेरने के लिए भारतीय दल भी पूरी तरह तैयार है। इस साल भारतीय दल बेहद मजबूत भी नजर आ रहा है। भारत की ओर से इस साल 126 खिलाड़ियों का दल ओलंपिक में जा रहा है। ओलंपिक में भारत से भेजे जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल है। भारत इस बार 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगा। ये पहला मौका होगा, जब भारत इतनी बड़ी संख्या में खेलों की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेगा।

तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, घुड़सवारी, फेंसिंग, गोल्फ, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, रोइंग, सेलिंग, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, भारोत्तोलन, रेसलिंग में भारत के खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगे।

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों के नाम और उनके खेल

1-तीरंदाजी

-तरुणदीप राय, अतानु दास, प्रवीण जाधव  (मेंस रिकर्व)

-दीपिका कुमारी (वूमेंस रिकर्व)

-  तीनों पुरुष खिलाड़ी एक टीम के तौर पर भी खेलेंगे।

2-एथलेटिक्स

  - 20 किलो मीटर रेस वॉकिंग

    -केटी इरफान, संदीप कुमार, राहुल रोहिला  (मेंस)

      -भावना जाट, प्रियंका गोस्वामी (वूमेंस)

-    3000 मीटर स्टीपलचेज़

  अविनाश साबले

-     मेंस लॉन्ग जंप

   मुरली श्रीशंकर

-    मेंस जैवलिन थ्रो

नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह

-    वूमेन जैवलिन थ्रो

        अन्नू रानी

-    मेंस शॉट पुट

        तेजिंदरपाल सिंह तूर

-    वूमेन डिस्कस थ्रो   

 कमलप्रीत कौर         

-    50 किलो मीटर रेस वॉकिंग

  गुरप्रीत सिंह (मेंस)

-    400 मीटर हर्डल्स

 एम। पी। जबीर (मेंस)

-    100 और 200 मीटर

  दुती चंद्र (वूमेंस)

-     डिस्कस थ्रो

सीमा पूनिया (वूमेंस)

-    4x400 रिले टीम (मिक्स्ड और मेंस)

3-बैडमिंटन

 -पीवी सिंधु (विमेंस सिंगल्स)

 -बी साई प्रणीत (मेंस सिंगल्स)

 -सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (मेंस डबल्स)

4-बॉक्सिंग

मेंस-  विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सतीश कुमार (+91 किग्रा)  अमित पंघाल (52किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा)

वूमेंस- लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), एम सी मैरी कॉम (51 किग्रा)

5-घुड़सवारी- फौआद मिर्जा   (20 साल बाद भारत ने क्वालीफाई किया है)

6-तलवारबाजी-  भवानी देवी (भारत की ओर से तलवारबाजी में ओलंपिक पहुंचने वाली  पहली खिलाड़ी)

7-गोल्फ- अनिर्बान लाहिड़ी, उदयन माने (मेंस)

                अदिति अशोक(वूमेंस)

8-जिमनास्टिक- प्रणति नायक (वूमेंस)

9-हॉकी मेंस हॉकी टीम और वूमेंस हॉकी टीम

10-जूडो- सुशीला देवी लिकमाबम (वूमेंस, 48 किग्रा)

11-रोइंग- अर्जुन जाट और  अरविंद सिंह (लाइटवेट डबल स्कल्स)

12-सेलिंग-  विष्णु सरवनन (मेंस लेजर स्टैंडर्ड),

                 नेत्रा कुमानन (वूमेंस लेजर रेडियल)

                 केसी गणपति और वरुण ठक्कर ( मेंस स्किफ 49er )

13-शूटिंग

    वूमेंस

-अंजुम मौदगिल (10 मीटर वूमेन एयर राइफल)

-अपूर्वी चंदेला (10 मीटर वूमेन एयर राइफल)

-तेजस्विनी सावंत (50 मीटर वूमेंस राइफल 3 पोजीशन)

-मनु भाकर (10 मीटर वूमेंस एयर पिस्टल)

-यशस्विनी सिंह देसवाल (10 मीटर वुमेंस एयर पिस्टल)

   -राही सर्नोबत  (25 मीटर वूमेंस पिस्टल)

-इलावेलिन वलारिवन  (25 मीटर वूमेंस पिस्टल)

 मेंस

-दिव्यांश सिंह पंवार  (10 मेंस मीटर एयर राइफल)

-दीपक कुमार  (10 मीटर मेंस एयर राइफल)

-संजीव राजपूत   (50 मीटर मेंस राइफल 3 पोजीशन)

-ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर  (50 मीटर मेंस राइफल 3 पोजीशन)

-सौरभ चौधरी   (10 मीटर मेंस एयर पिस्टल)

   -अभिषेक वर्मा  (मेंस एयर पिस्टल)

   -अंगद वीर सिंह बाजवा (मेंस स्कीट)

-मैराज अहमद खान  (मेंस स्कीट)

मिक्स्ड टीम

10 मीटर एयर राइफल  

-    दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेलिन वलारिवन

-     दीपक कुमार और अंजुम मौदगिल

 

10 मीटर एयर पिस्टल

- सौरभ चौधरी और मनु भाकर

 - अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल

              

14- स्विमिंग

    -साजन प्रकाश ( मेंस 200 मीटर बटरफ्लाई)

       -श्रीहरि नटराज (मेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक)

       -माना पटेल  (वूमेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक)

15-टेबल टेनिस

मेंस शरत कमल, साथियान गणानाशेखरन

वूमेंस मनिका बत्रा, सुतीर्था मुखर्जी

मिक्स्ड डबल्स शरत कमल और मनिका बत्रा

 

16-टेनिस

-सानिया मिर्जा और अंकिता रैना (वूमेन डबल्स)

-सुमित नागल (मेंस सिंगल्स)

17-भारोत्तोलन

     मीराबाई चानू  (वूमेंस 49 किग्रा)

 

18-रेसलिंग (कुश्ती)

  वूमेंस

    -विनेश फोगाट  (वूमेन फ्रीस्टाइल 53 किग्रा)

-सीमा बिस्ला   (वूमेन फ्रीस्टाइल 50 किग्रा)

-सोनम मलिक   (वूमेन फ्रीस्टाइल 62 किग्रा)

-अंशु मलिक    (वूमेन फ्रीस्टाइल 57 किग्रा)

मेंस

-बजरंग पुनिया  (मेंस फ्रीस्टाइल 65 किग्रा)

-रवि कुमार दहिया  (मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा)

-दीपक पूनिया  (मेंस फ्रीस्टाइल 86 किग्रा)

विश्व भर में खेल की बात की जाए तो ओलंपिक खेलों की अहमियत सबसे ज्यादा है। दुनियाभर के खिलाड़ी ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं और अपने-अपने देश के गौरव को बढाने की पूरी कोशिश करते हैं। खेलों के इस महाकुंभ में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी की बात की जाए तो पिछले कुछ संस्करणों में भारत के आंकड़े बेहतर हुए है। आने वाले ओलंपिक खेलों के लिए पूरी भारतीय टीम को शुभकामनाएं। हम आशा करते हैं कि ये सभी खिलाड़ी देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतकर और टोक्यो में तिरंगे की छाप छोड़कर वापस लौटेंगे।